सेवा का उजाला फैलाने को तैयार नई नर्सिंग पीढ़ी : डॉ भास्कर
अम्बेडकर नगर अचल वार्ता।कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अम्बेडकर नगर में नर्सिंग छात्रों के बैच 2025-26 का लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मुकेश यादव और नर्सिंग क्षेत्र के भगवान माने जाने वाले डॉ आई. क्लाइमेंट सर उपस्थित रहे ।
समारोह की शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात छात्रों ने जलते दीपों के साथ नर्सिंग पेशे के प्रति समर्पण और मानव सेवा की शपथ ली।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. आई क्लाइमेंट सर ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक है। नर्सेंस रोगियों के जीवन में आशा, करुणा और सहानुभूति की किरण होती हैं। उन्होंने छात्रों को निष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे और छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा एकेडमिक और पिछले वर्ष कॉलेज में हुए खेल प्रोग्राम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया .।
अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को अविस्मरणीय बना दिया ..।।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0