अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय कला संस्कृति महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, तीन दिनों तक चलेगा महाकुंभ
अयोध्या में माधुरी पैलेस नाका में अंतर्राष्ट्रीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन किया और देशभर के कलाकारों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलेगा महाकुंभ।
अयोध्या, अचल वार्ता। भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आज से माधुरी पैलेस नाका में अंतर्राष्ट्रीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। महाकुंभ का दीप प्रज्वलन अयोध्या महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने किया।
शुभारंभ समारोह में महापौर के साथ समाजसेवी प्रमोद मिश्रा और सत्यदेव मिश्रा ने अयोध्या आर्ट गैलरी में देश के 18 से अधिक प्रदेशों से आई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा स्वदेश संस्थान के अध्यक्ष एस. बी. सागर प्रजापति, निदेशक अंबरीश चंद्र पांडे, प्रबंध निदेशक रामसूरत तिवारी और वृद्धाश्रम संचालक अमरेश मिश्रा ने महापौर को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस वर्ष महाकुंभ में आठ प्रकार के कुंभ का आयोजन किया जाएगा –
- कला कुंभ
- संस्कृति कुंभ
- संगीत कुंभ
- कवि कुंभ
- सेवा कुंभ
- सम्मान कुंभ
- पर्यटन कुंभ
- साहित्य कुंभ
तीनों दिनों तक चले वाले कार्यक्रम के पहले दिन बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माता सरस्वती की पूजा का आयोजन आचार्य कृपा शंकर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डॉ. विजय शंकर मौर्य, सुधा मौर्य, सांस्कृतिक संयोजक सुबोध शास्त्री और राम आशीष आदि उपस्थित रहे।
बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को कला प्रभारी पवन कुमार, अमन कुमार और वंदना शाह ने पुरस्कृत किया।
आज सायं कालीन कार्यक्रम में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन, भजन संध्या और उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा संस्कृति विभाग से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. धीरज श्रीवास्तव, आशीष पाण्डेय, प्रज्ञा श्रीवास्तव, आशीष प्रजापति, ऋषि पाण्डेय, आमिर खान, अरुण यादव, पूनम वर्मा, स्वर्णलता शुक्ला, अवंतिका सिंह, कुसुमांजलि राय, गीता विश्वकर्मा, राम सुंदर प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0