अयोध्या: दिवाकर पांडेय को भाजपा ने अयोध्या जिले का बनाया आई. टी. जिला सह संयोजक
मिल्कीपुर,अयोध्या, अचल वार्ता। भारतीय जनता पार्टी की नई जिला अयोध्या कार्यकारिणी के गठन के साथ ही क्षेत्रीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, संगठन ने मिल्कीपुर विधानसभा के अंजरौली पुरे राम चरण पांडेय निवासी दिवाकर पांडेय को आई.टी. जिला सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अयोध्या जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। जिला टीम में दिवाकर पांडेय सबसे कम उम्र के हैं उन्हें जिला टीम में आई.टी. जिला सह संयोजक बनाया गया है।
दिवाकर पांडेय पूर्व से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में रह कर कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों को भी निभाया है। प्रार्टी नेतृत्व का यह निर्णय संगठन को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दिवाकर पांडेय ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत सशक्त बनाने में कसर नहीं छोड़ेंगे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0