लखीमपुर खीरी : जिला जेल का औचक निरीक्षण

Jul 31, 2026 - 18:52
 0  1
लखीमपुर खीरी : जिला जेल का औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

 

डीएम-एसपी ने बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। बंदियों से बात कर सुविधाओं का फीडबैक लिया।

डीएम-एसपी ने सभी बैरकों व बंदियों का गहन निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों में किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई। डीएम-एसपी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें। संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। समय-समय पर कारागार मे निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते रहें।

डीएम-एसपी ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया।

उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने एक-एक कैमरे के जरिए पूरे परिसर की गतिविधियों को देखा। निर्देश दिए कि इस कंट्रोल कक्ष के माध्यम से भी सतत निगरानी की जाए। इस दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर देवकांत वर्मा, प्रतिभा सिंह सेंगर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0