सनी देओल का नया अवतार: ‘बॉर्डर-2’ रिलीज, फतेह सिंह कलेर के रोल में दिखा दमदार सफर

सनी देओल ने बॉर्डर-2 के सफर का खास BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें फतेह सिंह कलेर के रोल में उनका दमदार एक्शन और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिले। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज।

Jan 24, 2026 - 20:29
Jan 26, 2026 - 22:13
 0  1
सनी देओल का नया अवतार: ‘बॉर्डर-2’ रिलीज, फतेह सिंह कलेर के रोल में दिखा दमदार सफर

मुंबई, अचल वार्ता

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर-2’ आखिरकार 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के मौके पर अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास बीहाइंड द सीन्स  वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सनी देओल के ‘बॉर्डर-2’ के सफर की झलक देखने को मिलती है, जहां वह अपने नए किरदार फतेह सिंह कलेर में ढलते नजर आते हैं। वीडियो की शुरुआत मेकअप रूम से होती है, जहां सनी देओल का मेकअप किया जा रहा है और उन्हें पगड़ी पहनाई जा रही है। इसके बाद शूटिंग सेट के कई दमदार और रोमांचक दृश्य सामने आते हैं।

एक्शन मोड में सनी देओल, दिखा फिल्म का बड़ा स्केल

वीडियो में सनी देओल फुल एक्शन मोड में दिखाई देते हैं। हाथ में बंदूक, दुश्मनों से मुकाबला और जबरदस्त युद्ध दृश्य यह साफ करते हैं कि ‘बॉर्डर-2’ के एक्शन सीक्वेंस बड़े स्तर पर और बेहद मेहनत से फिल्माए गए हैं।

खास बात यह है कि सनी देओल सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सीनियर कलाकार के तौर पर कई जगह टीम को सीन समझाते और डायरेक्शन देते हुए भी नजर आते हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद वह पूरी टीम को संबोधित करते हुए एक भावुक स्पीच देते हैं, जिसने फैंस को भी इमोशनल कर दिया।

सनी देओल का इमोशनल कैप्शन

सनी देओल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा—

“शुक्रवार से बॉर्डर-2 आप सब की है। उससे पहले मेरे बॉर्डर-2 के सफर की कुछ झलकियां।”

मेजर चांदपुरी से फतेह सिंह कलेर तक का सफर

गौरतलब है कि पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का आइकॉनिक किरदार निभाया था, जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं। वहीं ‘बॉर्डर-2’ में वह फतेह सिंह कलेर के बिल्कुल नए और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका किरदार पुराना ही होगा, लेकिन अब साफ हो गया है कि इस बार कहानी और रोल दोनों नए हैं।

स्टारकास्ट और सर्टिफिकेशन

फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘बॉर्डर-2’ को बिना किसी कट के U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है, यानी 13 साल से कम उम्र के बच्चे यह फिल्म नहीं देख पाएंगे।

देशभक्ति, एक्शन और इमोशन से भरपूर ‘बॉर्डर-2’ एक बार फिर दर्शकों को देश के वीर जवानों की कहानी से रूबरू कराने के लिए तैयार है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1