खीरी में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, डीएम के कड़े निर्देश

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने लखीमपुर खेरी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की और हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरस्पीडिंग और स्कूल वाहन फिटनेस मानदंडों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।

Apr 29, 2026 - 09:42
Apr 29, 2026 - 14:29
 0  4
खीरी में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, डीएम के कड़े निर्देश

जिला सड़क सुरक्षा समिति : डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश

हेलमेट-सीटबेल्ट,ओवरस्पीडिंग पर होगी कड़ी निगरानी, स्कूल वाहनों की फिटनेस पर जीरो टॉलरेंस 

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं जाने, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव और एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने संयुक्त रूप से किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने जिले में घटित दुर्घटनाओ का विश्लेषण करते हुए नए ब्लैक स्पॉट एवं बनरेबल लोकेशन चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र सीटबेल्ट, हेलमेट और ओवर स्पीडिंग की नियमित निगरानी करने पर ज़ोर दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप ही सड़कों पर उतरें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिले में जहां पर घुमावदार स्थान तथा ब्लाइंड स्पॉट है, वहां से सौ मीटर पूर्व में साइनेज लगाने के दिशा निर्देश दिया। एआरटीओ ने प्रवर्तन, अवैध अतिक्रमण पर की गई कार्यवाहिया बताई। बैठक में डीएम ने जनपद में घटित दुर्घटनाओं का विश्लेषण, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (वनरेबल लोकेशन), स्कूली वाहनों के मानकों अनुरूप होने पर ही संचालन, सड़क सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न विभागों द्वारा सड़कों की मरम्मत/गड्ढामुक्ति, कास ड्रेनेज वर्क (पुल, पलिया, रपटा आदि) एवं तटबंध की सड़कों की सुरक्षा संबंधी कार्यवाही, विभिन्न चीनी मिलों पर वाहन प्रबन्धन की चर्चा, सकरे/जर्जर सेतुओं के संबंध में चर्चा, शहरी क्षेत्र में चौराहे/तिराहों पर स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण एवं रोड साइड सुधार, सड़क सुरक्षा, एवं राहवीर योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। 

बैठक में एएसपी पवन गौतम, एसडीएम, एआरटीओ शांति भूषण पांडे, ईई पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार यादव, तरुणेन्द्र त्रिपाठी, एआरएम रोडवेज लखीमपुर/गोला, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, शुगर मिल के प्रतिनिधि, सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0