अम्बेडकर नगर : बीएन इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ

Feb 12, 2026 - 09:25
Feb 19, 2026 - 18:21
 0  4
अम्बेडकर नगर : बीएन इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ

अकबरपुर, अचल वार्ता। बीएन इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर शंकर कुमार चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन व झंडारोहण के साथ किया गया।

  शिविर के दौरान स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, योग एवं श्रमदान जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का संदेश देंगे। वक्ताओं ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना विकसित करना है।

  प्रधानाचार्य ने सभी स्वयंसेवकों से सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह शिविर छात्रों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में शिक्षकगण, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गया है प्रधानाचार्य द्वारा झण्डा रोहण कर स्वयं सेवकों को सम्बोधित किया गया है इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, आलोक तिवारी , रुद्ध प्रताप तिवारी , अनिल कुमार, संगीता भारद्वाज ,अनु तिवारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0