गोंडा: खाद की समस्या को लेकर गोंडा में सपाईयों का प्रदर्शन

Aug 22, 2025 - 10:44
Aug 25, 2025 - 23:19
 0  1
गोंडा: खाद की समस्या को लेकर गोंडा में सपाईयों का प्रदर्शन
उप जिलाधिकारी मनकापुर को ज्ञापन देते सपाई

अचल वार्ता,गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने वर्तमान प्रत्याशी विधानसभा गौरा संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने गुरुवार को साबर पुर गौरा चौकी मसकनवां होते हुए मनकापुर तहसील पहुंचकर खाद की समस्या को लेकर के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 

  संजय विधार्थी ने कहा आज किसानों की कोई सुनवाई नहीं है। धान गन्ने सहित अन्य फसलों के लिए यूरिया खाद की आवश्यकता है लेकिन कहीं भी किसानों को खाद आसानी से उपलब्ध कराने में भाजपा के सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।छुट्टा जानवरों के कारण किसानों की फसल वैसे भी बर्बाद हो रही है अब तो खाद की समस्या से पैदावार एकदम कम होगी किसान मंहगाई से परेशान है।किसानों की आय तो दो गुनी यह सरकार कर नहीं पाई।आज पूंजीवादी व्यवस्था के चलते किसानों नौजवानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है यदि यह समस्या दूर नहीं होती है तो हम समाजवाद लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

 शिवकुमार प्रजापति, राम जीत निषाद, हेमन्त पाण्डेय,सुशीलपाण्डेय,राम प्रकाश चौरसिया, मोहनलाल यादव,राम सुरेश , विजय यादव,इमरान हुसैन,राहुल प्रसाद वर्मा, सागर मौर्या, राम सुरेमन भारती, अशोक यादव,राजकमल यादव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0