लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। रन फॉर यूनिटी में शामिल होने पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेड प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, संजीव सिंह, अभय सिंह, अवधेश पांडे बादल, कमलेश श्रीवास्तव सहित स्वयंसेवी संगठनों सहित स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिले में आयोजित रन फॉर यूनिटी के माध्यम से एकता, समरसता और अखंड भारत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल को नमन और एकता संकल्प के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0