धार्मिक पर्यटन के ढांचे से टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा: किशोर निषाद

Apr 11, 2026 - 17:26
Apr 11, 2026 - 18:49
 0  2
धार्मिक पर्यटन के ढांचे से टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा: किशोर निषाद

कुशीनगर, अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुद्ध स्थली कुशीनगर में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में धम्म के साथ विकास को जोड़ना आर्थिक विकास के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करेगा और धार्मिक पर्यटन ढांचे के विस्तार से टूरिज्म की राह आसान होगी। कसया नगर स्थित होटल लीला ग्लैक्सी के प्रबंध निदेशक किशोर कुमार निषाद ने एक भेंट वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने अभी हाल ही में प्रदेश सरकार के निर्देश पर कुशीनगर में आयोजित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव को सफल बताते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कांक्लेव में आए डेलीगेट्स के विचार और उनके द्वारा प्रस्तुत मॉड्यूल्स को धरातल पर उतारने से भाषा, संस्कृति, स्वच्छता और पर्यटन विकास होगा। इसके लिए पर्यटन विकास के चरणों जिनमें अन्वेषण, सहभागिता, दर्शन, विकास, सुदृढ़ीकरण, ठहराव, अन्य तीर्थ स्थलों की तरह आध्यात्मिक गंतव्य विकास की आवश्यकता है। हमें बौद्ध दर्शन, साहित्य, पुरातात्विक स्थलों का दर्शन, नजदीकी पर्यटकीय स्थलों का भ्रमण, रात्रि ठहराव की अधिकता, बुनियादी सुविधाएं कैसी हों, आवागमन, रोजगार जैसे विषयों पर टूर पैकेज को अधिक आकर्षण बनाया जाना चाहिए। जिससे जापान, थाइलैंड, तिब्बत, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका, वियतनाम आदि देशों सहित विदेशों और देश के राज्यों से लोग धार्मिक या पर्यटन की दृष्टि से कुशीनगर की यात्रा के लिए आकर्षित हों। इसके लिए पारिस्थितिक संतुलन और पर्यटकीय सुविधा में तकनीकी रूप से गति देना होगा। जिससे स्थानीय सहभागिता और रोजगार के अवसर मजबूत होंगे। साथ ही यात्रा सुविधाओं को सरल बनाने की भी आवश्यकता है। श्री किशोर निषाद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी, सांसद विजय दूबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, नगरपालिका कुशीनगर अध्यक्ष किरन राकेश जयसवाल, जिला प्रशासन की पहल से कुशीनगर में होटल, वेलनेस सेंटर, रिसॉर्ट, आवागमन में निवेश की राह खुलने की पूरी उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0