जनसेवा मेरा संकल्प, जनता की मुस्कान ही मेरी असली पूंजी  : केशव 

Mar 30, 2026 - 15:43
Mar 30, 2026 - 15:46
 0  0
जनसेवा मेरा संकल्प, जनता की मुस्कान ही मेरी असली पूंजी  : केशव 

लखनऊ, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को को जन समस्याओं के निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ कराने के लिए निर्देशित किया।  
जनता दर्शन के दौरान से लोगों से संवाद करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भावुक भी दिखाई पड़े।  उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक गरीब परिवार से निकलकर यहां तक पहुंचा हूं। गरीबी और अभाव का दर्द क्या होता है, इसे मैंने जिया है। इसीलिए जब प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से मेरे भाई-बहन अपनी परेशानियां लेकर मेरे पास आते हैं, तो मुझे उनमें अपना परिवार नजर आता है। मैं औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि पूरे मन से जनसेवा करता हूँ।
 मौर्य ने कहा कि उनके लिए सबसे संतोषजनक क्षण वह होता है, जब लोग अपनी समस्याओं के समाधान के बाद दोबारा आभार प्रकट करने आते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी पीडि़त का काम हो जाता है और वह उस खुशी को साझा करने मेरे पास आता है, तो मेरा मन उत्साह से भर जाता है। जनता के चेहरे की वह मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजनीति उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। मेरा अटूट संकल्प है कि मैं अपने जीवन के खून की आखिरी बूंद तक जनता की सेवा में समर्पित रहूँ। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों में लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
त्वरित निस्तारण के निर्देश
आज के जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता, आवास आवंटन और पुलिस प्रशासन से संबंधित मामले आए। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को फोन कर समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0