लखीमपुर खीरी : स्काउट-गाइड बैठक में प्रस्ताव मंजूर
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ.प्रभात कुमार के निर्देशन में भारत स्काउट एंड गाइड की जिला परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम एवं परिषद की अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने की। बैठक की शुरुआत स्काउट प्रार्थना के साथ हुई और सभी सदस्यों व स्काउट-गाइड पदाधिकारियों का परिचय कराया गया।
डीएम ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि बच्चों में सेवा, संस्कार, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सक्रिय स्काउट-गाइड के माध्यम से जनहित के संदेश सीधे समाज तक पहुंचाए जा सकते हैं।
डीएम ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे स्काउट-गाइड से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें। उन्होंने कहा कि यह मंच बच्चों को अनुशासित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाता है। स्काउट-गाइड की स्थापना जिन उद्देश्यों के लिए हुई थी, वे पूरी निष्ठा के साथ साकार हों, यही शुभकामना है।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड के छात्र अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के प्रतीक हैं। उनकी भागीदारी से समाज में जनजागरूकता के अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकते हैं।
बैठक में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय अनुमोदन, वार्षिक आयव्यय प्रस्तुतीकरण, वर्ष 2026-27 के प्रशिक्षण व कार्यक्रमों के अनुमोदन समेत कुल 03 एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा और अनुमोदन किया गया। जिला कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक का संचालन जिला सचिव डॉ केसी मिश्रा एवं पर्यवेक्षण सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त लखनऊ मंडल गरिमा पाल ने किया। उन्होंने बैठक की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई।
बैठक में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, डीआईओएस विशाल सिंह, स्काउट सचिव केसी मिश्र, जिला प्रशिक्षण आयुक्त बीडी भार्गव सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार और सामाजिक अभियानों में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0