बिहार में प्रियंका गांधी के एक बयान से मचा बवाल, जब कहा कि ज्ञानेश जी को हम शांति से रिटायर नहीं होने देंगे

Nov 8, 2025 - 08:47
Nov 21, 2025 - 22:11
 0  1
बिहार में प्रियंका गांधी के एक बयान से मचा बवाल, जब कहा कि ज्ञानेश जी  को  हम शांति से रिटायर नहीं होने देंगे

बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रियंका गांधी के बयान ने आग में डाला घी

पटना, अचल वार्ता। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रेगा में एक रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो अन्य अधिकारियों पर निशाना साधकर आग में घी डालने का काम किया। मंच पर प्रियंका ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार अगर आप सोचते हैं कि आप शांति से रिटायर हो जाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा। मैं जनता से कहती हूं, ज्ञानेश कुमार का नाम कभी मत भूलना। उन्होंने एसएस संधू और विवेक जोशी का भी नाम लिया और जनता से उनके नाम याद रखने की अपील की, जिस पर उनके समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी ने मतदान अनियमितताओं की आलोचना की और हरियाणा में वोटों से छेड़छाड़ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें धोखा देने की कोशिशों को माफ नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दोहराते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार, संधू और जोशी समेत इसमें शामिल लोगों को, अगर लगता है कि गलत कामों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तो उन्हें चैन से सो जाने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

बता दें इससे पहले राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान नतीजों में हेरफेर करने के लिए 25 लाख फर्जी वोटों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले जानबूझकर कांग्रेस समर्थकों के वोट कम किए गए और अपने बयान को 100फीसदी सच बताया था।

बिहार में चुनाव पूरे जोरों पर हैं, ऐसे में यह विवाद आने वाले दिनों में सुर्खियों में रहने की संभावना है। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं, पहले चरण में 121 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए और दूसरे चरण में, जो 11 नवंबर को होना है, शेष 122 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। सभी सीटों के लिए मतगणना 14 नवंबर को होगी, जिससे राज्य में अगली सरकार का फैसला होगा। इस अहम चरण में चुनावी मैदान में प्रमुख नेताओं में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0