लखीमपुर खीरी : शहीद स्मारक पर देशभक्ति गीतों ने बांधा समां, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
पड़रिया तुला-खीरी , अचल वार्ता। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार शाम बाजार मंडी स्थित शहीद स्मारक पर ‘जश्न-ए-आजादी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दीपक पंडित द्वारा क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से कराया गया। आमंत्रित कलाकार राजेश दीक्षित व उनकी टीम ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ और ‘मेरे देश की माटी’ सहित कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल देशभक्तिमय कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गैलेक्सी एकेडमी और गुलरिया चीनी मिल के बच्चों की प्रस्तुति रही। श्रीविका, सावन, अनामिका, मानवी, यशिका, शुभी, मानवी राठौर, अन्वी, तन्वी और यानवी ने ‘सात समंदर पार से, पापा जल्दी आ जाना’ गीत पर भावपूर्ण नृत्य किया। मुख्य अतिथि बिजुआ पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी और पड़रिया तुला पुलिस चौकी इंचार्ज ने सभी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।दिन में केएयूके इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, शिशु विद्या मंदिर और बाबा बधावा सिंह जी विद्याकेंद्र सहित कई स्कूलों में भी रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में अब्दुल सलीम खान, नीरज सिंह, सुशील गुप्ता, अवि पांडेय, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0