अम्बेडकर नगर : एक्सरे फिल्म के अभाव में रोगियों की जांच ठप, बढ़ी मुश्किल

May 3, 2026 - 21:20
 0  4
अम्बेडकर नगर : एक्सरे फिल्म के अभाव में रोगियों की जांच ठप, बढ़ी मुश्किल

अंबेडकर नगर, अचल वार्ता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में एक्सरे फिल्म की अनुपलब्धता ने मरीजों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। टीबी मरीजों के साथ अन्य मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है, जिससे खासी परेशानी हो रही है। कई मरीजों को बगैर जांच के ही दवा लेना पड़ रहा है।

  प्रदेश सरकार टीबी रोगियों की खोज के लिए सौ दिन का विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव गांव जाकर मरीजों की खोज कर जांच कराकर दवाएं दे रही हैं। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में बीते 20 अप्रैल से एक्सरे फिल्म खत्म हो चुकी है।जिससे टीबी व अस्थि रोग से जुड़े मरीजों की एक्सरे जांच नहीं हो पा रही है। नतीजा यह है कि तमाम मरीजों को इस जांच के लिए भागदौड़ करने को विवश होना पड़ रहा है। कुछ सक्षम परिवारों के मरीज निजी पैथालॉजी पर एक्सरे कराने को विवश हो रहे हैं। जबकि कुछ मरीजों को बगैर जांच के ही दवा खानी पड़ रही है।

 तीमारदार मोहन मिश्र व कृपाशंकर का कहना है कि एक्सरे फिल्म जैसी आवश्यक चीजें अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। जबकि एक्सरे से जुड़े मरीज प्रतिदिन अस्पताल में बड़ी संख्या में आते हैं। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि एक्सरे फिल्म के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। हालांकि अभी तक एक्सरे फिल्म उपलब्ध नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0