विश्व होम्योपैथिक दिवस पर जिले के तीन चिकित्सकों को ‘होम्योपैथिक शाइनिंग अवॉर्ड’, लखनऊ में हुआ सम्मान

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वोकेशन सेंटर में आयोजित सेमिनार में डॉ. देवेंद्र सोनी, डॉ. नरेंद्र सोनी और डॉ. डोना इन्द्रानी को ‘होम्योपैथिक शाइनिंग अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

Apr 10, 2026 - 14:20
Apr 10, 2026 - 14:21
 0  41
विश्व होम्योपैथिक दिवस पर जिले के तीन चिकित्सकों को ‘होम्योपैथिक शाइनिंग अवॉर्ड’, लखनऊ में हुआ सम्मान

अम्बेडकर नगर/ लखनऊ (अचल वार्ता)। विश्व होम्योपैथिक दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वोकेशन सेंटर में एक दिवसीय होम्योपैथिक सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होम्यो शक्ति 2026 के तत्वावधान में डॉ. उमंग खन्ना की अगुआई में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक, विशेषज्ञ और गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं।

इस अवसर पर जनपद के तीन होम्योपैथिक चिकित्सकों  डॉ. देवेंद्र सोनी, डॉ. नरेंद्र सोनी और डॉ. डोना इन्द्रानी  को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा कार्य, सेवा और होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘होम्योपैथिक शाइनिंग अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उदासीन अखाड़े के साधु महेंद्र मुकुंद गिरी द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। सेमिनार में देश-विदेश के कई नामचीन डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने भी भाग लिया और होम्योपैथिक चिकित्सा के आधुनिक आयामों पर विचार साझा किए।

सम्मान प्राप्त कर गृह जनपद पहुंचने पर  उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और मरीजों द्वारा उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। जिले में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों ने कहा कि  जनपद के लिए गौरव की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0