28 फरवरी को आईटीआई लखीमपुर खीरी में लगेगा शिक्षुता मेला, अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखीमपुर खीरी में 28 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 3:30 बजे तक शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित अधिष्ठान एवं कम्पनियां प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक एवं तकनीकी बायोडाटा के साथ संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को मेले में प्रतिभाग के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी छायाप्रति भी अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी, जिससे चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। संस्थान प्रशासन ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से मेले में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1