NCC PM Rally 2026: पीएम मोदी ने NCC में बढ़ती बेटियों की भागीदारी की सराहना, कैडेट्स की संख्या 20 लाख पार
NCC PM Rally 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCC कैडेट्स की बढ़ती संख्या और बालिका कैडेट्स की भागीदारी को देश के भविष्य के लिए मजबूत आधार बताया। पढ़ें पूरी खबर।
नई दिल्ली, अचल वार्ता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिल्ली कैंटोनमेंट स्थित कैरियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित नेशनल कैडेट कोर (NCC) पीएम रैली में शामिल हुए। इस रैली की थीम ‘राष्ट्र प्रथम, कर्तव्यनिष्ठ युवा’ रही।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में एनसीसी कैडेट्स की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी और खासतौर पर बालिका कैडेट्स की मजबूत भागीदारी पर प्रसन्नता जताई।
14 लाख से बढ़कर 20 लाख से ज्यादा हुए NCC कैडेट्स
पीएम मोदी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले एनसीसी कैडेट्स की संख्या करीब 14 लाख थी, जो अब बढ़कर 20 लाख से अधिक हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि सीमा और तटीय क्षेत्रों में कैडेट्स की बढ़ती संख्या देश की सुरक्षा और राष्ट्रभक्ति के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।
“बेटियों का आत्मविश्वास देश की मजबूत नींव”
प्रधानमंत्री ने बड़ी संख्या में शिविर में शामिल बालिका कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा,
“मैं खासतौर पर बेटियों को बधाई देता हूं। उनका आत्मविश्वास और अनुशासन देश के भविष्य की मजबूत नींव है।”
गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का भव्य समापन
एनसीसी पीएम रैली दरअसल महीने भर चले गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के समापन का प्रतीक है।
इस शिविर में देशभर से कुल 2,406 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें 898 बालिका कैडेट्स शामिल रहीं।
इसके साथ ही भूटान, श्रीलंका, ब्राजील, नेपाल, मलेशिया सहित 20 से अधिक मित्र देशों से
200 से ज्यादा कैडेट्स और अधिकारी भी इस आयोजन का हिस्सा बने।
वीर सागर यात्रा’ से लेकर द्वीप उत्सव तक NCC की पहल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनसीसी युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा से जोड़ने का सशक्त मंच है।
उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एनसीसी ने देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें—
- वीर सागर यात्रा
- अंडमान–निकोबार द्वीपों का नामकरण
- लक्षद्वीप में द्वीप उत्सव
- जैसे अभियान शामिल हैं।
“यही समय है, सही समय है” – पीएम मोदी का युवाओं को संदेश
प्रधानमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि
“लाल किले से कहा गया था— यही समय है, सही समय है। आज का समय देश के युवाओं के लिए अवसरों से भरा हुआ है।”
उन्होंने कहा कि एनसीसी ने इतिहास को सिर्फ स्मारकों तक सीमित न रखकर जनमानस के दिलों में जीवंत किया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0