अयोध्या : बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जीत का जश्न
पूराबाजार, अयोध्या। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को लेकर अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत की खुशी को साझा किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के पक्ष में जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह भाजपा की नीतियों पर जनता के भरोसे का प्रतीक है।
ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हम जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर, अविचल सिंह, रवि सिंह, राणा अजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, नितिन सिंह, वैभव गौड़ आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0