लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (मुंडापांडे इकाई) की मासिक बैठक सम्पन्न
लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, प्रचार-प्रसार और ब्लॉक स्तरीय शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई।
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । जनपद में संगठन हित एवं शिक्षक समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई।
संगठन के प्रसार–प्रचार पर हुई चर्चा
बुधवार को सायं 7 बजे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ.प्र. मुरादाबाद की मुंडापांडे इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह द्वारा की गई।
बैठक में संगठन के प्रचार–प्रसार, विस्तार तथा ब्लॉक स्तरीय शिक्षक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में अपने विचार व्यक्त किए।
समस्याओं के समाधान का आश्वासन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने आश्वस्त किया कि ब्लॉक स्तर पर प्राप्त शिक्षक समस्याओं को जनपद एवं प्रदेश स्तर पर समयबद्ध तरीके से प्रेषित किया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार के अंतर्गत कुछ सदस्यों को सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश कुमार, ब्लॉक महामंत्री रामचंद्र सैनी, बृज किशोर सिंह, संजीव कुमार, जीतू सिंह, जयप्रकाश सिंह, रविंद्र सिंह, अभिजीत, अंकुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, अंजू रानी, मंजू सागर, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में ब्लॉक अध्यक्ष योगराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0