किन्नर गीता बनीं राज्य महिला अध्यक्ष

Apr 12, 2026 - 17:10
Apr 12, 2026 - 19:02
 0  3
किन्नर गीता बनीं राज्य महिला अध्यक्ष

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थक मंच का राज्य महिला मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी समर्थकों में खुशी का माहौल है। गीता धौरहरा नगर पंचायत के मोहल्ला अटल नगर बारिन टोला की निवासी हैं।यह मनोनयन भाजपा समर्थक मंच के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मंच का गठन योगी अखाड़ा श्री सूर्य नारायण मंदिर, मथुरा, उत्तर प्रदेश के संस्थापक योगी महामंडलेश्वर संतोष गिरी महाराज और योगवती बहन अध्यक्ष द्वारा किया गया है। मंच का प्रधान कार्यालय झांसी के सतीश नगर सिविल लाइन में स्थित है। नियुक्ति पत्र क्रमांक 6848 के अनुसार, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अनमोल श्रीवास्तव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की संस्तुति पर यह फैसला लिया गया। उत्तर प्रदेश के प्रभारी ठाकुर संग्राम सिंह सोलंकी के प्रस्ताव पर गीता को यह पद सौंपा गया है। गीता के मनोनयन पर पार्टी समर्थक भगवती प्रसाद शुक्ल, सीताराम मिश्रा, नीरज शुक्ला और उत्तम मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0