अयोध्या में सड़क हादसे में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार के बेटे इस्लाम अंसारी घायल
अचल वार्ता,अयोध्या। अयोध्या में लता मंगेशकर चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी के बेटे इस्लाम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में लता मंगेशकर चौराहे पर एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने इस्लाम अंसारी की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में इस्लाम अंसारी के बाएं पैर का अंगूठा कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल श्रीराम अस्पताल, अयोध्या ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से घायल को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। इस्लाम अंसारी की बात स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है, और पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि वाहन की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0