रामनगरी अयोध्या में फिर बनेगा इतिहास : 25 नवंबर को श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं हुईं फुल बुक
श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर से ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है।
अयोध्या, अचल वार्ता।आगामी 25 नवंबर को श्रीराम मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या में देशभर से भक्तों का सैलाब उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या के सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं।वही स्थानीय होटल शाने अवध के संचालक सौरभ कपूर ने बताया कि, “बुकिंग लगातार जारी है। कुछ बुकिंग पहले ही कन्फर्म हो चुकी हैं, जबकि कई इंक्वायरी पेंडिंग हैं।
प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं।”होटल संचालक ने बताया कि राम मंदिर का यह आयोजन ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहा है। श्रद्धालुओं के आने से अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0