27 साल बाद गुरू-शिष्य समागम
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता । कुंवर ख़ुस्वक्त राय स्कूल में 1998-99 बैच के पूर्व छात्रों ने 27 साल बाद एक गुरु-शिष्य समागम का आयोजन किया। इस अवसर पर 50 से अधिक पूर्व शिक्षकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा का एक महत्वपूर्ण उत्सव बन गया। हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ और प्रयागराज सहित विभिन्न शहरों से आए शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। विद्यालय की नींव रखने वाली सरोजिनी गुप्ता की दूरदर्शिता और संस्कारों का प्रभाव आज भी कायम है। वर्तमान में, विजय गुप्ता के प्रबंधन और प्रधानाचार्य भारती के नेतृत्व में विद्यालय प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रार्थना और स्वागत के साथ हुई। विजय गुप्ता ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान दिवंगत शिक्षकों और साथियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। पूर्व छात्रों ने एक नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसने उनके शैक्षणिक वर्ष की यादें ताजा कीं।इस आयोजन की पहल 14 जनवरी को निहारिका और विशाल ने की थी। उन्होंने एक व्हाट्सएप समूह बनाकर 'ईच वन, रीच वन' की भावना से सभी पूर्व छात्रों को जोड़ा। लखीमपुर से हरविंदर और स्वीटी ने कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्था संभाली। लवली, शुभा, नवीन, सौरभ, रजनी दीप्ति, अनुज, सौम्या और नीतू सहित पूरी टीम ने मंच संचालन, स्किट, रिटर्न गिफ्ट और मोमेंटो जैसी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0