अम्बेडकर नगर: फर्टिलाइजर कंपनी व डिस्ट्रीब्यूटरों की नहीं चलेगी मनमानी : शाही
अचल वार्ता,अम्बेडकर नगर /लखनऊ राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं खाद निर्माता/उर्वरक प्रदायकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा होलसेलर/रिटेलर के साथ बैठक कर उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति, प्रमुख उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग, निर्धारित दर पर यूरिया बिक्री, एफ0ओ0आर0 व्यवस्था, उर्वरकों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया।
इस में यूरिया और डीएपी को किसानों तक उचित दर से पहुंचाने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर सभी कंपनियों के स्टेट मैनेजर, उत्तर प्रदेश के सभी मंडल से डिस्ट्रीब्यूटर वर रिटेलर का सामूहिक रूप से एक बैठक कर प्रदेश में यूरिया व डीएपी के वितरण को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह बताया कि प्रदेश में खाद की किसी भी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है सभी दुकानदार किसान भाइयों को उनकी जोत बही के अनुसार ही खाद दें एवं सत्य प्रतिशत पास के माध्यम से ही खाद वितरण करें यूरिया के साथ हो रहे अन्य उत्पादों की टैगिंग को लेकर के कंपनी प्रतिनिधियों को कड़े शब्दों में यह निर्देशित किया कि वह डीलरो को किसी भी प्रकार का टैगिंग या कम प्रचलित उत्पाद ना दें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार किसानों को 266.50 रुपए में ही यूरिया व 1350 रुपए में डीएपी बेचना है ।अगर कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, यूरिया में कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भाड़े को लेकर के सभी डीलरों ने एक स्वर में भाड़ा कल मिलने की आवाज को उठाया तथा कंपनियों द्वारा दी जा रही टैगिंग को लेकर के कृषि मंत्री के सामने अपनी समस्या को रखा। प्रदेश व्यापारी संगठन एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने सभी डीलर और रिटेलर की तरफ से कृषि मंत्री को यह अवगत कराया कि रैक प्वाइंट से भाड़ा और कंपनियों की टैगिंग एक बड़ी समस्या है यदि उन्हें रेट से यूरिया और डीएपी बिना किसी कंपनियों के टैगिंग के उपलब्ध रहेगी तो वह निश्चित रूप से सभी डीलर किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही यूरिया एवं डीएपी का वितरण करेंगे, जिस पर सभी डीलरो ने एक स्वर में उनका समर्थन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र जी, सचिव कृषि इन्द्र विक्रम सिंह, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक उर्वरक आशुतोष मिश्रा उपस्थित रहे। साथ साथ प्रदेश के खाद व्यापारी राजेश कुमार, रामू वर्मा, पवन कुमार वर्मा , अजय सिंह, शिव खाद , कौशलेंद्र यादव समेत प्रदेश के सभी मंडलों के डिस्ट्रीब्यूटर रिटेलर व अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0