जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का निरीक्षण।
जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का निरीक्षण।
अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता । माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रट परिसर में स्थित ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ई०वी०एम० एवं वेयरहाउस कक्ष के लॉक, सी.सी.टी.वी. कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट मशीन के कक्ष के लॉक यथावत पाए गए तथा माननीय आयोग के नियमानुसार सीसीटीवी संचालित एवं सुरक्षित पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट वेयर हाउस/स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि माननीय आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं नियमित सुनिश्चित रखी जाय। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी, परियोजना निदेशक/ ईवीएम प्रभारी कार्तिकेय मिश्रा सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0