मथुरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने मथुरा दौरे के दौरान भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की, कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
मथुरा, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।स्वागत करने वालों में जिलामहानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, राज्यसभा सांसद , विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, एमएलसी योगेश नौहवार, कोसीकला अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, महापौर विनोद अग्रवाल तथा कुंज बिहारी चतुर्वेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों एवं जनसमस्याओं पर चर्चा की। बैठक में पदाधिकारियों ने आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
जिलामहानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं समाज कल्याण विभाग संयुक्त कैंप लगाकर जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। वहीं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने सड़क निर्माण कार्यों में हो रही देरी का मुद्दा उठाया।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने फरह स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा संचालित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ ग्राम परखम में विभिन्न नवनिर्मित परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।उन्होंने गौरी भवन कन्या छात्रावास, औषधि उद्यान, पशु चिकित्सालय, स्टूडियो तथा बुनकर प्रशिक्षण केंद्र की मशीन का ई-लोकार्पण किया। साथ ही कन्वेशन सेंटर एवं स्टाफ आवास की आधारशिला भी रखी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री , प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, डॉ देवेंद्र शर्मा, चेतन स्वरूप पाराशर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- आलोक तिवारी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0