देहरादून : गुमशुदा युवती की हत्या। मृतक युवती के कंकाल की हुई शिनाख्त
देहरादून, अचल वार्ता। देहरादून के कोतवाली विकासनगर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक व परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर पूर्व में घटना में शामिल दो अभियुक्तो को किया था गिरफ्तार, एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा युवती की हत्या कर शव को शक्ति नहर में फेकने की जानकारी दी थी। हत्याकांड में युवती का शव बरामद न होने की दशा में अभियुक्तों को न्यायालय में संदेह का लाभ मिलने की संभावना थी।
पुलिस ने किये गए अथक व समर्पित प्रयासों से हथिनी कुंड बैराज सहारनपुर में मिले मानव कंकाल की गुमशुदा युवती के रूप में शिनाख्त हुई।
युवती की शिनाख्त के बाद अब अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए न्यायालय में अधिक ठोस पैरवी की जाएगी।
7 सितंबर 2025 को गोपाल निवासी जीवनगढ कोतवाली विकासनगर ने थाना विकासनगर में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसमें कोतवाली विकासनगर ने युवती की तलाश की जा रही थी। किन्तु जांच के दौरान गुमशुदा के पिता ने 12 सितंबर 2025 को पुनः थाने पर आकर शिकायत दर्ज करायी कि उनकी पुत्री उम्र 22 वर्ष को शहबाज निवासी ग्राम ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून काफी समय से परेशान कर रहा था तथा उनके द्वारा शहबाज़ पर अपनी पुत्री को जान से मारने की नियत से बहला फुसलाकर ले जाकर गायब किये जाने का शक जताया गया। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना विकासनगर में विपक्षी सहबाज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक विवेक भंडारी के सुपुर्द की गई।
विवेचना के दौरान गुमशुदा की सीडीआर, सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन व विश्लेशषण किया गया तथा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 12 सितंबर 2025 को संदिग्ध शहबाज निवासी ढकरानी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त शहबाज ने बताया गया कि वह अपहर्ता को जानता था तथा उसने उस पर शारिरीक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया था किन्तु जब उसने मना किया तो उसने ढकरानी निवासी अपने दोस्त फैजान व एक अन्य विधि विवादित किशोर के साथ मिलकर 07 सितंबर 2025 को अपहर्ता को मारने की नियत से बहला फुसलाकर उसके घर जीवनगढ से ले जाकर कुल्हाल क्षेत्र में गला घोंटकर हत्या करना तथा शव को शक्ति नहर में फेकना बताया गया। जिसके आधार पर धाराओं में बढोतरी की गई, तथा अभियोग की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा के सुपुर्द की गई।
अभियुक्त शाहबाज को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 24 सितंबर 2025 को पुलिस ने अभियुक्त शाहबाज का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया, जिसमें अभियुक्त की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से अपहर्ता की चुन्नी बरामद की गई तथा 27 सितंबर 2025 को घटना में सम्मिलित अभियुक्त फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के अन्य साथी विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।
मृतका की तलाश के लिए पुलिस ने लगातार कई दिनों तक शक्ति नहर व उसके आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया तथा आसपास के थानों व जनपदों को मृतका के हुलिये से अवगत कराते हुए शव की तलाश के लिए बताया गया। युवती का शव ना मिलने की दशा गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में संदेह के लाभ मिलने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने लगातार शव की बरामदगी के लिए लगातार सर्च अभियान जारी रखा।
विवेचना के दौरान 6 अक्टूबर 25 को थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि हथनीकुंड बैराज सहारनपुर में एक अज्ञात शव, जिसका सिर नहीं है, बरामद हुआ है, जो संभवत: किसी लड़की का हो सकता है।
सूचना पर विकास नगर पुलिस ने तत्काल गुमशुदा युवति के परिजनों के साथ मौके पर जाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, पर शव काफी पुराना व कंकाल के रूप में होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात शव व गुमशुदा युवती के माता-पिता का डीएनए सैंपल लेकर मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया, तथा विवेचना के दौरान प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी रखते हुए आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया।
12 मई को विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने उक्त कंकाल का डीएनए मृतिका के माता-पिता के डीएनए से मिलान होने संबंधी रिपोर्ट प्रेषित की गई, जिसके आधार पर अब न्यायालय के समक्ष और अधिक ठोस पैरवी कर अभियुक्तो को सख्त से सख्त सजा दिलाई जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0