देहरादून : शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों ने दी आत्मघाती कदम उठाने की धमकी
देहरादून, अचल वार्ता। उत्तराखंड के शारीरिक (व्यायाम) प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षा निदेशालय में 4 जून से शिक्षा निदेशालय ननुरखेड़ा मैं अनिश्चितकालीन धरने के लिए बैठे आज धरने का सातवां दिन है अभी तक सरकार शासन प्रशासन किसी ने व्यायाम परीक्षित बेरोजगारों की शुद नहीं ली अगर हमारी मांग की जल्द से जल्द पूरी नहीं होती है तो अब हम आत्मघाती कदम भी उठा सकते हैं
उत्तराखंड शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों ने राज्य के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत एक एक शारीरिक शिक्षक रखने की मांग की,,
साथ ही शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षितों ने आयु सीमा में छूट एवं शासन में गतिमान फाइल 77006 को त्वरित वित्त विभाग से पास करवाने की मांग की,
शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों की निम्न मांग है.
(1) नई शिक्षा नीति2020 के तहत शारीरिक शिक्षा विषय को अनिवार्य बनाया गया है जिसके तहत प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से लेकर इटरमीडिएट स्कूलों में एक एक शारीरिक शिक्षक अनिवार्य रूप से नियुक्त किया जाए
(2) उच्च प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक (व्यायाम)शिक्षक) फाईल सख्या 77006 को वित्त विभाग से मन्जूरी दिलाकर कैबिनेट में पास किया जाये,
(3) उत्तराखंड के बीपीएड/एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को आयु सीमा में शिथिलता प्रदान की जाए
4- शारीरिक शिक्षा शिक्षक का व्यायाम का प्रवक्ता पद सृजित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए।
आज शिक्षा निदेशालय में धरने में निम्न प्रशिक्षित उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, महेश नेगी ,अनिल राज, किशन खत्री, आशीष चमोला गिरीश मिश्रा पवन कोहली, संजय कोरंगा,भुवनेश बिष्ट, मनमोहन, अर्जुन लिंगवाल।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0