देहरादून: 5 किलो 992 ग्राम अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर निर्मला गिरफ्तार
देहरादून, अचल वार्त। देहरादून के पटेल नगर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। गठित टीम ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास से महिला तस्कर निर्मला पत्नी धर्मेंद्र साहनी को 05 किलो 992 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उक्त गांजे को वह बिहार से लेकर आई थी, जिसे वह सेलाकुई तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों व स्थानीय नशेड़ियों को बेचने ले जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0