उद्यमियों की समस्याओं पर डीएम सख्त
लखीमपुर खीरी में जिला उद्योग बंधु बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम युवा योजना में खीरी को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला।
जिला उद्योग बंधु : उद्यमियों की समस्याओं का समय से कराएं निस्तारण : डीएम
डीएम बोले, उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता
सीएम युवा योजना में खीरी पांचवें स्थान पर, युवा फेलो सम्मानित
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जायज समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए। ताकि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। व्यापारियों द्वारा उठाई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उद्यमियों के लिए हमारा कार्यालय हमेशा खुला है। उद्यमी सीधे उनसे सम्पर्क कर अथवा दूरभाष के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते है। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों से पूछताछ कर कारण जाना,जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। उद्यमी अपनी समस्या के संबंध में प्रशासन को जानकारी देकर निदान करा सकते हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बैठक की आवश्यकता व प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए व्यापारियों की ओर से उठाई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। बैठक में व्यापारियों ने शहर के इंडस्ट्रियल लाइन में ट्रिपिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति न मिलने की समस्या उठाई। इस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों, विभाग द्वारा संचालित पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम,एमवाईएसवाई, ओडीओपी वित्तपोषण सहित रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त (उद्योग) रूपेश कुमार आनंद ने गत बैठक में हुए निर्णयों के अनुपालन और जनपद में निवेश की स्थिति की जानकारी दी।
सीएम युवा योजना में खीरी पांचवें स्थान पर, युवा फेलो सम्मानित
जिला उद्योग बंधु की बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए युवा फेलो आराध्य शुक्ला व शिवांशु श्रीवास्तव को डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों के योगदान से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद खीरी ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0