अयोध्या: सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका - चंद्रभान

Mar 1, 2026 - 17:21
 0  4
अयोध्या: सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका  - चंद्रभान
  • शिव सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल कुमारगंज का वार्षिकोत्सव संपन्न
  • बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मोहा मन

मिल्कीपुर,अयोध्या, अचल वार्ता। नगर पंचायत कुमारगंज स्थित शिव सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण गीतों और नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। समाज में व्याप्त कुरीतियों पर आधारित एकांकी ने दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित एकांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं के अभिनय को उपस्थित अतिथियों ने जमकर सराहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पाण्डेय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में प्रमुख रूप से डॉ रमेश मिश्रा, अजीत सिंह, कपिल पाण्डेय, रोहित तिवारी, विजय कुमार उपाध्याय, राम अचल शुक्ला, शैलेन्द्र पाण्डेय, भवानीफेर मिश्रा, पवन पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, राधिका प्रसाद पाण्डेय, संतोष सिंह एवं सत्रोहन पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

- उमा शंकर तिवारी 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0