चीन ने म्यांमार मिंग माफिया के 11 सदस्यों को फांसी दी, भारतियों के लिए डिजिटल ठगी का खतरा
चीन ने म्यांमार के कुख्यात मिंग माफिया परिवार के 11 सदस्यों को फांसी दी। गैंग ऑनलाइन ठगी, क्रिप्टो स्कैम और डिजिटल गुलामी के लिए बदनाम था। भारतीय युवाओं के लिए चेतावनी।
बीजिंग, अचल वार्ता।
चीन ने म्यांमार के कुख्यात मिंग माफिया परिवार के 11 सदस्यों को फांसी दी। यह गैंग फर्जी ऑनलाइन रोमांस, क्रिप्टोकरेंसी ठगी, इंसानी गुलामी और डिजिटल स्कैम के लिए बदनाम था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिंग परिवार लोगों को पहले ऑनलाइन प्रेमजाल में फंसाते, फिर धोखाधड़ी, जबरन मजदूरी और वेश्यावृत्ति जैसी अवैध गतिविधियों में लगाते थे। चीन की कोर्ट ने सितंबर 2025 में इन सभी को मौत की सजा सुनाई थी, जिसे गुरुवार को अमलीजामा पहनाया गया।
अपराध और हिंसा
गैंग के सदस्यों को हत्या, मारपीट, गैरकानूनी हिरासत, धोखाधड़ी और अवैध कैसीनो संचालन के लिए दोषी पाया गया।
यह गैंग अब तक कम से कम 14 चीनी नागरिकों की हत्या कर चुका था और कई लोगों को अपाहिज बना दिया।
म्यांमार के लाउकैंग क्षेत्र में पीड़ितों को जबरन बंदी बनाकर ठगी और ऑनलाइन क्राइम के लिए मजबूर किया जाता था।
डिजिटल और क्रिप्टो ठगी
मिंग माफिया का तरीका बेहद खतरनाक था:
- ‘लव स्कैम’ के जरिए लोगों को प्रेमजाल में फंसाना
- क्रिप्टो निवेश और ऑनलाइन गेम के नाम पर पैसे लूटना
- इंकार करने पर बिजली के झटके और बर्बर यातनाएं
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और भारत पर प्रभाव
इस गैंग का सरगना चेन झी ब्रिटेन में आलीशान जिंदगी जी रहा था। ब्रिटिश सरकार ने उसके सभी ठिकानों और संपत्तियों को जब्त कर लिया।
म्यांमार और कंबोडिया में चल रहे ‘डिजिटल गुलामी केंद्र’ में अब तक 70 से ज्यादा भारतीय फंस चुके हैं।
भारतीय वायुसेना ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया।
6 नवंबर 2025: 270 भारतीय सुरक्षित,मार्च 2025: 549 भारतीय सुरक्षित निकाले गए
भारत में चेतावनी
रिपोर्ट के अनुसार, युवाओं को अक्सर आईटी जॉब का झांसा देकर थाईलैंड बुलाया जाता है, फिर उन्हें किडनैप कर म्यांमार ले जाया जाता है। वहाँ उनके पासपोर्ट छीन लिए जाते हैं और उन्हें ‘पिग बुचरिंग’ जैसे ऑनलाइन स्कैम में शामिल किया जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मिंग जैसे गैंग अब भारतीयों को भी निशाना बना रहे हैं क्योंकि वे हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाले लोगों को भारतीय बाजार में ठगी के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0