लखीमपुर खीरी : फायर सर्विस की तत्परता से कुएं में गिरे बछड़े की बची जान ।

Mar 8, 2026 - 17:17
Mar 8, 2026 - 17:36
 0  2
लखीमपुर खीरी : फायर सर्विस की तत्परता से कुएं में गिरे बछड़े की बची जान ।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर टीम, कुएं से बछड़े को निकाला ।

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम छाउछ में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बछड़ा अचानक गहरे कुएं में गिर गया। पानी से भरे कुएं में गिरने के बाद बछड़ा बाहर निकलने के लिए छटपटाता रहा, जिसे देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुएं की गहराई और पानी अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

   घटना की सूचना 7 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 9:26 बजे फायर सर्विस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। फायर कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए कुएं में सीढ़ी डाली और रस्सियों की मदद से बछड़े को सावधानीपूर्वक बांधा। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से बछड़े को धीरे-धीरे ऊपर खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब आधे घंटे चले इस रेस्क्यू अभियान के बाद जैसे ही बछड़ा सकुशल बाहर निकला, मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

  ग्रामीणों ने फायर सर्विस टीम की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। फायर सर्विस की इस त्वरित कार्रवाई से एक मासूम जान बच गई और क्षेत्र में राहत का माहौल बन गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0