एआई पर चर्चा करने के लिए दुनिया को एक साथ ला रहे : पीएम मोदी

Feb 16, 2026 - 12:49
Feb 16, 2026 - 15:06
 0  1
एआई पर चर्चा करने के लिए दुनिया को एक साथ ला रहे : पीएम मोदी

दिल्ली। भारत मंडपम में इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करने से पूर्व सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि एआई पर चर्चा करने के लिए दुनिया को एक साथ ला रहे हैं। आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। मैं इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नेताओं, उद्योगपतियों, नवोन्मेषकों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन का विषय 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' है, जो मानव-केंद्रित प्रगति के लिए कृत्रिम मेधा का उपयोग करने की 'हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के साथ किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0