मथुरा : बढ़ती दलित उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर बसपा ने कलेक्ट्रेट पर भरी हुंकार
मथुरा में बढ़ती दलित उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
मथुरा, अचल वार्ता। बहुजन समाज पार्टी जनपद मथुरा जिला अध्यक्ष जितेद्र कर्दम के नेतृत्व में जनपद मथुरा में हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से मथुरा जनपद में अनुसूचित वर्ग के लोगों पर बिना किसी कारण के भी दिन पर दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन समय से कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी तक नहीं होती है जिससे अपराधों में और ही बढ़ोतरी हो रही है।
ज्ञापन में मुख्य रूप से थाना बल्देव के गांव दवदुआ में पलायन की समस्या है एवं थाना महावन में अनुसूचित वर्ग के व्यक्ति के साथ लूट हुई । जिसमें एससी एसटी एक्ट की बढ़ोतरी हेतु प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अभी तक धाराओं की बढ़ोतरी नहीं हुई है । इस मामले के साथ-साथ जनपद में हो रहे कानून व्यवस्था को लेकर मांग की। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द अभियुक्त गणों पर कानूनी कार्रवाई करें और मांग की की जनपद में अन्य मामलों का जल्द से जल्द समाधान एवं कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में सर्वश्री मुख्य रूप से जोन प्रभारी आगरा मंडल सुरेश बाबू , जोन प्रभारी आगरा मंडल नरेश सिंह , जिलाध्यक्ष मथुरा जितेद्र कर्दम , पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम , प्रेमचंद कर्दम , गोवर्धन सिंह , पूर्व प्रत्याशी बलदेव अशोक कुमार सुमन , एडवोकेट प्रेम प्रकाश ,जिला महासचिव पवन बघेल, जिला कोषाध्यक्ष डॉ राज जी, जिला सचिव कार्यालय प्रभारी मुनेंद्र निगम ,जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद सिंह बाबू , भानु प्रताप सिंह , जिला संयोजक भाईचारा कमेटी ओमप्रकाश बघेल , जिला संयोजक भाईचारा कमेटी राजाराम , सभी विधानसभा प्रभारीगण बनवारी लाल छिन्नपाराई , कुंदन सिंह बघेल , योगेंद्र सिंह , कौशल कर्दम ,सभी विधानसभा अध्यक्षगण दिलीप तंवर , सी पी सागर , बबलू कुमेरिया , सी पी बौद्ध , वीरेंद्र परिहार , प्रेम सिंह गौतम , चोहल सिंह , रामबाबू गौतम ,डॉ अमर सिंह , ओमप्रकाश मौर्य , रतन सिंह बौद्ध , राजवीर सिंह प्रधान , डॉ सुरेश सिंह , सहित जनपद के सभी कार्यकर्ता समर्थक पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- आलोक तिवारी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0