अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन ने निकाली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश सचिव फरीद अहमद के नेतृत्व में सोहावल, अयोध्या में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस मार्च में सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति, एकजुटता और किसान अधिकारों का संदेश दिया।
प्रदेश सचिव फरीद अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने दिखाई एकजुटता
सोहावल, अयोध्या, अचल वार्ता। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव फरीद अहमद के नेतृत्व में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा सोहावल सुचितागंज नहर चौराहे से प्रारंभ होकर सोहावल तहसील परिसर तक निकाली गई, जिसमें दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सैकड़ों किसान शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। किसान नेता सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में तहसील परिसर तक पहुंचे इस ट्रैक्टर मार्च में किसानों ने राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों में राष्ट्रीय चेतना का संचार और संगठन की मजबूती को प्रदर्शित करना रहा।
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में युवा किसान नेताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से अधिवक्ता अनूप पांडे, नकुल प्रेम शंकर वर्मा, राकेश वर्मा, जगदंबा वर्मा, डॉ. राम भवन, मोहम्मद शमीम, सुल्तान खान, बबलू, मंगरु दादा, जगन्नाथ पटेल, जितेंद्र राम, नेवल राम, अवतार, देवीदीन गुप्ता और जगप्रसाद सहित अनेक किसान नेता शामिल रहे।
महिला सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। महिला प्रभारी डॉ. आसमान निशा, उर्मिला देवी, श्रीमती चिंता देवी, मालती, जनक, ललित, श्याम पति, राधा सहित बड़ी संख्या में महिला किसान तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुईं, जिससे आयोजन और भी प्रभावशाली बन गया।
प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के अधिकारों, सम्मान और देशहित के लिए सदैव संघर्षरत है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से किसानों ने राष्ट्रभक्ति, एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों किसानों की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0