अयोध्या: हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है गणतंत्र दिवस : राजेश कुमार
77वें गणतंत्र दिवस पर अयोध्या में मंडलायुक्त राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। विचार गोष्ठी में उन्होंने संविधान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।
- मंडलायुक्त ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण, आयोजित हुई विचार गोष्ठी
अयोध्या, अचल वार्ता। 77वें गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त राजेश कुमार ने अपने कैम्प कार्यालय एवं कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद तिरंगे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का वादन किया गया। इस दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर आयोजित विचार गोष्ठी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार साझा किए।
मंडल आयुक्त राजेश कुमार ने भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। संविधान के माध्यम से हम सभी को समान अधिकार एवं अवसर प्राप्त हुए हैं, जिसके कारण देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन अजयकांत सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0