अयोध्या : PM Yasasvi स्कॉलरशिप Top क्लासेस के लिए ऑनलाइन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवम्बर

Nov 14, 2025 - 21:50
Dec 19, 2025 - 12:48
 0  72
अयोध्या : PM Yasasvi स्कॉलरशिप Top क्लासेस के लिए ऑनलाइन शुरू,  आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवम्बर

अयोध्या, अचल वार्ता। जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशालय पिछडा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-28 हेतु PM Yasasvi Central Sector Scheme of Top Class School Education For OBC, EBC & DNT स्कॉलरशिप हेतु आवेदन के सम्बन्ध में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा एन.एस.पी पोर्टल पर छात्र हेतु छात्रवृत्ति आवेदन आदि के सम्बन्ध में पुन तिथियों निर्धारित की गयी थी। छात्र/छात्राओं द्वारा योजना हेतु आनलाइन आवेदन करने की तिथि 02.06.2025 से 25.11.2025 तक है। त्रुटिपूर्ण आवेदन का सत्यापन करने की अन्तिम तिथि- 25.11.2025 है। सस्थाओ द्वारा आवेदन पत्र को सत्यापन करने की अन्तिम तिथि 25.11.2025 है। वित्तीय वर्ष 2025-26 PM Yasasvi Central Sector Scheme of Top Class School Education For OBC.EBC & DNT स्कॉलरशिप योजनान्तर्गत आवेदन करने वाली जनपद की सम्बन्धित समस्त शिक्षण से अनुरोध है कि वे अपने यह अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को आवेदन कराये जाने हेतु व्यापाक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें, तथा छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन किये गये आवेदन पत्रो के साथ समस्त संलग्नको सहित हार्डकापी अपने शिक्षण संस्थान में नियत तिथि तक जमा करना सुनिश्चत करें। इस योजना के अन्तर्गत तिथियों आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0