अयोध्या : युवा मतदाताओं को जोड़ने पर जोर, लोहिया भवन में सपा की समीक्षा बैठक संपन्न
अयोध्या में समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर नए युवा मतदाताओं को जोड़ने और एसआईआर कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
अयोध्या, अचल वार्ता। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन में नए युवा मतदाताओं को जोड़ने और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक से पूर्व समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक की अध्यक्षता नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन नि. महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ उपस्थित रहे।
एसआईआर की दूसरी प्रक्रिया शुरू
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि एसआईआर (Special Intensive Revision) की पहली प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और अब दूसरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि जो युवक-युवतियां अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, उनके भी वोटर फॉर्म भरे जाएंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे फॉर्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कराएं, जिससे अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़े जा सकें।
6 फरवरी तक अभियान तेज करने के निर्देश
नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर 6 फरवरी तक पात्र युवाओं के वोटर फॉर्म भरवाकर बीएलओ के पास अवश्य जमा कराएं।
वहीं नि. महासचिव हामिद जाफर मीसम ने पार्टी द्वारा नियुक्त सभी बीएलए, पूर्व पार्षदों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके।
2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प
पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर नि. जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, रियाज अहमद, सूरज बर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता सभा शावेज जाफरी, शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक फरीद कुरैशी, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0