अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा की तिथि को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण कुछ श्रद्धालुओं ने बुधवार भोर में ही परिक्रमा शुरू कर दी

Oct 29, 2025 - 16:13
Nov 14, 2025 - 22:17
 0  11

अयोध्या, अचल वार्ता।14 कोसी परिक्रमा की तिथि को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण कुछ श्रद्धालुओं ने बुधवार भोर में ही परिक्रमा शुरू कर दी

बताया गया कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों और समाचारों में परिक्रमा की तिथि गलती से 30 अक्टूबर की जगह 29 अक्टूबर प्रकाशित हो गई, जिससे भ्रम की स्थिति बनी रही। परिणामस्वरूप, कई श्रद्धालुओं ने 29 अक्तूबर की सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर ही परिक्रमा आरंभ कर दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिक्रमा का वास्तविक मुहूर्त 30 अक्टूबर को निर्धारित है और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भविष्य में सत्यापित जानकारी के आधार पर ही धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0