अयोध्या: जल निकासी न होने से अमानीगंज तिराहे पर बह रहा गंदा पानी, पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क क्षति ग्रस्त, इसी रास्ते से श्रद्धालु जाते हैं मां कामाख्या धाम

Dec 22, 2025 - 17:36
Jan 18, 2026 - 22:37
 0  1
अयोध्या: जल निकासी न होने से अमानीगंज तिराहे पर बह रहा गंदा पानी, पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क क्षति ग्रस्त, इसी रास्ते से श्रद्धालु जाते हैं मां कामाख्या धाम

अयोध्या, अचल वार्ता। जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमानीगंज बाजार से सैदपुर होते हुए मां कामाख्या धाम को जाने वाली सड़क पर जलभराव व कीचड़ भरा रहता है उसी रास्ते से मां कामाख्या धाम को जाने वाले श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

  पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारीयों का कहना है कि जब तक जल निकासी की व्यवस्था नहीं होगी तब तक सड़क पर जल भराव होता रहेगा। अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं बड़ा सवाल यह है कि इसी रास्ते से मिल्कीपुर विधानसभा के विधायक चंद्रभानु पासवान का भी आवागमन रहता है लेकिन उस रास्ते पर अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है रास्ता जैसा की तैसा बना है स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी से बात करो तो कहते हैं कि ग्राम प्रधान को नाली बनवाना चाहिए।

 वहीं जब ग्राम प्रधान से बात करो तो प्रधान जी कहते हैं यह पीडब्ल्यूडी विभाग में है इसमें हमारा कोई काम नहीं हो पाएगा दो लोगों के बीच अधर में लटकी सड़क पर लोगों का चलना दुश्वार हो गया है जिसके चलते लोग रोजाना चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को इस समस्या का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ता है। वही कामाख्या धाम को जाने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि घर से नहा कर निकले तो सड़क पर अपवित्र होना पड़ता है।

  स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मुद्दे को कई बार ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने उठाया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई प्रशांत मणि त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर से नहीं होगा तो तब तक रोड क्षतिग्रस्त बना रहेगा इसके लिए ग्राम प्रधान को चाहिए कि बाजार का पानी पाइप डलवा कर निकलवाने की व्यवस्था करवाएं तभी समस्या का समाधान होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0