अमेठी: किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने ली समीक्षा बैठक

Apr 19, 2026 - 15:52
 0  0
अमेठी: किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने ली समीक्षा बैठक

अमेठी, अचल वार्ता। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।

 जिलाधिकारी ने विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की, जिसमें शुकुल बाजार, गौरीगंज एवं तिलोई विकासखंडों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष प्रयास कर शीघ्र प्रगति में सुधार सुनिश्चित किया जाए। 

 उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाए। साथ ही ऐसे किसानों की भी पहचान कर उनकी रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए, जो अभी तक इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर से इस कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। 

  उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन किसानों का डाटा मिसमैच है, उसे तत्काल सही कराते हुए उनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0