अक्षरा सिंह का इंस्टाग्राम वीडियो हुआ वायरल: “हाए दुनिया” पर दिखाया भावुक अंदाज, फैंस हुए इमोशनल

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, “हाए दुनिया” कैप्शन के साथ दिखाई भावुक अदाकारी, जानिए वीडियो और फैंस की प्रतिक्रिया।

Jan 26, 2026 - 14:06
Feb 2, 2026 - 21:48
 0  1
अक्षरा सिंह का इंस्टाग्राम वीडियो हुआ वायरल: “हाए दुनिया” पर दिखाया भावुक अंदाज, फैंस हुए इमोशनल

मुंबई, अचल वार्ता:

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा ने अभिनेता और पहलवान दारा सिंह के चर्चित सैड वॉयसओवर “किसी को नफरत है मुझसे…” के साथ अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा।

वीडियो में अक्षरा सिंह ने अपनी भावनाओं और एक्सप्रेशन्स के जरिए जिंदगी की सच्चाइयों, इंसानी रिश्तों की उलझनों और समाज की मानसिकता को बखूबी पेश किया। उनके आंखों का इमोशनल एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और स्टाइलिश अंदाज दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अक्षरा सर्दियों के मौसम में वनपीस ड्रेस और जैकेट में स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही हैं। सड़कों पर चलते हुए कैमरे की ओर देखते हुए उन्होंने कई अलग-अलग पोज़ दिए, जिससे वीडियो और भी आकर्षक बन गया।

वीडियो के कैप्शन में अक्षरा ने सिर्फ दो शब्द लिखे: “हाए दुनिया”, जो वीडियो की भावना को पूरी तरह बयां करते हैं।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने अक्षरा की एक्टिंग और भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता की जमकर तारीफ की। वहीं, कुछ यूजर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ पर भी टिप्पणियां की और सुझाव दिया कि अब उन्हें अपने पुराने रिश्तों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निर्हुआ के साथ फिल्में ‘सात फेरे चार वचन’ और ‘अम्बे है मेरी मां’ में नजर आने वाली हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1