'हम हई जेठानी' भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

Nov 17, 2025 - 18:00
 0  2
'हम हई जेठानी' भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई । भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म हम हई जेठानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर पारिवारिक रिश्तों की मिठास के साथ-साथ उस कड़वी सच्चाई को भी उजागर करता है, जिसमें घर के ही लोग संपत्ति के लालच में अपने ही परिवार के खिलाफ साजिश रचते दिखते हैं। रानी चटर्जी इस फिल्म में कात्यायनी की मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसका किरदार बेहद मार्मिक और भावनाओं से भरा हुआ है। ट्रेलर के आने के बाद से फैंस इसकी भरपूर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म को जल्द रिलीज करने की मांग भी करने लगे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में कात्यायनी का हंसता-खेलता परिवार दिखाया गया है, जहां दो देवर और दो देवरानी मिलकर उसकी सेवा करते नजर आते हैं। कात्यायनी मां नहीं बन पा रही है, लेकिन वह देवरानी के बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार और परवरिश देती है। उसे इस बात का अंदाजा नहीं कि जिन पर वह इतने विश्वास से भरोसा कर रही है, वही लोग उसके संपत्ति के लालच में उसके प्रति दिखावटी प्रेम कर रहे हैं। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब कात्यायनी खुद मां बनने वाली होती है और अपने भतीजे को भी अपने साथ रखने का फैसला करती है। इसके बाद परिवार के सदस्यों का असली चेहरा धीरे-धीरे सामने आने लगता है। ट्रेलर की शुरुआत जितनी सुखद लगती है, उसका अंत उतना ही भावुक और दर्द भरा है, जो दर्शकों को अंदर तक छू जाता है। फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर सराहना की है।

एक यूजर ने लिखा, “हर परिवार में ऐसा ही होता है, रिश्ते अब लालच और दिखावे से भर चुके हैं।” दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “रानी जी, आपकी फिल्म आज की सच्चाई को दिखाती है। ऐसी फिल्में आती रहनी चाहिए।” फिल्म का निर्देशन अनिल नैनन ने किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी हैं। रानी चटर्जी के अलावा फिल्म में खुशीझा, सोनाली मिश्रा, अयाज़ खान, प्रेम दुबे, रितेश उपाध्याय, गोलू तिवारी, रागिनी यादव, लोटा तिवारी और प्रकाश जैस जैसे कलाकार शामिल हैं। बाल कलाकार हर्ष राज और आदर्श गोयल भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0