आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान के तहतग थाना मैलानी पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दिनांक 30.05.2026 को विपक्षी मुबारक खान द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत देश तथा भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक एवं घृणास्पद टिप्पणी की गई थी। इस शिकायत के आधार पर थाना मैलानी में मु०अ०सं० 123/2026 धारा 196(1)/353(2) (बीएनएस) एवं धारा 66(D) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ ख्याति गर्ग के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में थाना मैलानी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 02.06.2026 को थाना मैलानी की पुलिस टीम ने तिकुनिया तिराहा से आरोपी मुबारक खान पुत्र इजराइल निवासी मोहल्ला रामलीला वार्ड नंबर-05 कस्बा एवं थाना मैलानी जनपद खीरी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी के विरुद्ध समुचित विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0