अयोध्या: मोदी ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
- यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है: संजीव निगम
- मोदी ट्रंप ट्रेड डील से देश का अपमान: अनिल प्रजापति
अयोध्या, अचल वार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए कथित ट्रेड डील को देश की संप्रभुता, किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों पर सीधा हमला बताते हुए आम आदमी पार्टी के यू पी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर आम आदमी पार्टी अयोध्या के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी को जनपद के गांधी पार्क सिविल लाइंस में जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया एवम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा
प्रदेश प्रवक्ता एवम अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने आरोप लगाया है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीद बंद कराने, व्यापारिक असमानता थोपने और देश के स्वाभिमान को गिरवी रखने की साजिश है, जिसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है। नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स फ्री एंट्री देकर देश के करोड़ों किसानों के साथ अन्याय किया गया है।
जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि क्या अडानी पर भ्रष्टाचार के आरोपों और 'एपस्टीन फाइल्स' में चौंकाने वाले खुलासों के दबाव में आकर प्रधानमंत्री समझौते कर रहे हैं? एप्स्टीन फाइल्स' और अमेरिका की धमकियों पर चुप्पी क्यों? सदन में जवाब देने के बजाय भावनाओं का सहारा लेना बंद करें। देश जवाब चाहता है! जनता पारदर्शिता चाहती है कि क्या भारत अब अपने फैसले खुद नहीं ले सकता? हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों किया जा रहा है ? रूस जैसे पारंपरिक मित्र से तेल न खरीदने की शर्त भारत की संप्रभुता का अपमान है।
इस अवसर पर गायत्री मिश्रा विद्या वर्मा स्वर्णिम बर्मा शारजहा मास्टर, यूके द्विवेदी मोहम्मद इस्राइल, रामजी बर्मा ,अखिलेश गौतम, विनोद रावत, चंद्रप्रकाश इरफान गुड़िया राईन अहमद, मोहम्मद सूफियान, रामचरण मौर्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0