अम्बेडकर नगर : तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक बिजली पोल से टकराया, गंभीर अवस्था में 108 एम्बुलेंस ने पहुँचाया अस्पताल
ईएमटी की सूझबूझ से बची घायल युवक की जान
अम्बेडकर नगर, अचल वार्ता। बेवाना दोस्तपुर मार्ग स्थित बेवाना तिराहा पर शुक्रवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक दोस्तपुर से अकबरपुर की तरफ जा रहे थे, बेवाना तिराहे के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिससे एम्बुलेंस यूपी32ईजी4479 समय पर पहुंची और ईएमटी धर्मराज ने घायल युवक का प्राथमिक करते हुए जिला अस्पताल अम्बेडकर नगर में भर्ती कराया जहां पर घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
दोनों मोटरसाइकिल सवार जिला सुल्तानपुर के बताए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0