अम्बेडकर नगर: तेल लेकर घर लौट रहे मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर

Mar 27, 2026 - 21:39
Apr 5, 2026 - 13:57
 0  7
अम्बेडकर नगर: तेल लेकर घर लौट रहे मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर
  • मोटर साइकिल चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती स्कॉर्पियो चला रहा व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भागा

अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। टांडा थाना अलीगंज अंतर्गत सम्हरिया पेट्रोल पंप से तेल लेकर लौट रहे मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति को सम्हरिया के पास महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर जिससे मोटर साइकिल चला रहा मोनू गुप्ता गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया पुलिस ने मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में कराया भर्ती जहां मोटर साइकिल चालक की हालात गंभीर बताई जा रही है महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या BR06PE4749 चालक गाड़ी को लॉक करके मौके से भागा।

 जिस पर फाग लाइट भी लगी हुई है और हादसे के बाद थाना अलीगंज पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने थाना अलीगंज पुलिस ने गाड़ी को थाने ले जाने की बजाय वही छोड़कर चले गए घायल व्यक्ति फरीदपुर कुतुब का मोनू गुप्ता पुत्र .हरीलाल गुप्ता...बताया जा रहा है।

परिवार का आरोप थाना अलीगंज की पुलिस ने कोई कारवाई नहीं किया परिवार ने बताया कि मोनू गुप्ता की हालात गंभीर बनी हुई है अभी वह होश में नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0