प्रथम सत्र में 3002, द्वितीय सत्र में 3152 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Mar 14, 2026 - 18:20
Mar 14, 2026 - 18:43
 0  9
प्रथम सत्र में 3002, द्वितीय सत्र में 3152 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

पहले दिन सख्त पहरे में हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम

डीएम-एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा खीरी जिले के 16 केंद्रों पर संचालित 
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा शनिवार को अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 9600 में से 6154 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3446 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल बनाने के लिए डीएम, एसपी समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। वही स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे। 

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने दोनों सत्रों की परीक्षा में भ्रमणशील रहकर जनपद खीरी में स्थित परीक्षा केंद्रों (जीजीआईसी, आर्यकन्या महाविद्यालय, आर्यकन्या इंटर कॉलेज) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने जरूरी निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने परीक्षार्थियों हेतु भौतिक सुविधाओं/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया व संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा में आयोग के शत प्रतिशत निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए। वही सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी भ्रमणसील रहकर अपने सेक्टर के परीक्षा केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पूरी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया।

बताते चले कि जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी 4800 के सापेक्ष पहली पाली में 3002 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1798 अनुपस्थित रहे। इसी तरह से दूसरी पाली में 3152 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1648 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 15 मार्च को भी 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0